Tata Punch EV Launch के रूप मे टाटा कंपनी ने साल 2024 का पहला बिल्कुल नया मॉडल पेश कर दिया है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स की 70% से ज्यादा हिस्सेदारी है। टाटा पंच ईवी, टाटा की चौथी इलेक्ट्रिक कार और दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी होने के कारण भारतीय बाजार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
Tata Punch EV: Interier
Tata Punch EV के ऊंचे वेरिएंट मैं एक नई 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।और कम कीमत वाले निचले वेरिएंट में 7.0 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर मिलेगा। दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मे स्टेअरिंग माउंटेन कंट्रोल भी दिए गए है।और पियानो फिनिश रोटरी ड्राइव सिलेक्टर सिर्फ लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स में ही मिलेगा,जो बहुत बढ़िया एहसास देता है।
Also Read:Tata Harrier EV बहुत जल्द होगी लॉन्च सिंगल चार्ज में चलेगी 500 KM

Tata Punch EV: Features
Tata Punch EV के फीचर्स देखे तो, इसमे 360-डिग्री कैमरा, आरामदायी लेदर सीटें, ऑटो हिल होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी ,वायरलेस चार्जर, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज़ कंट्रोल, सनरूफ का ऑप्शन भी मिलता है। EV ऐप सूट जो ओवर-द-एयर अपडेट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी का वादा करता है। सेफ्टी के लिए, पंच ईवी में 6 एयरबैग, ABS और ESC, एक ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ISO फिक्स माउंट और एक SOS फ़ंक्शन मिलता है।
Features | Details |
---|---|
Projector LED headlamps | Upgraded LED projector headlamps compared to regular Punch |
10.25-inch touchscreen infotainment | Larger touchscreen with Arcade.ev feature |
10.25-inch digital driver’s display | Fully digital instrument cluster in top-spec variant |
6 airbags | Standard six airbags along with ESC and ABS |
Ventilated front seats | Top variant feature offering increased comfort |
Electronic parking brake with auto-hold | Electronic parking brake for ease and safety |
360-degree camera | Enhanced safety and convenience for maneuvering |
Wireless phone charger | Convenience feature limited to the top variant |
Leatherette seats | Enhanced cabin experience with premium upholstery |
Air purifier with AQI display | Built-in air purifier for improved air quality monitoring |
Tata Punch EV: डिज़ाइन
Tata Punch EV का डिजाइन काफी हद तक टाटा नेक्सॉन ईवी जैसा है,और सामने से यह नेक्सॉन ईवी जैसा ही दिखता है। ग्रिल वाला हिस्सा बंद है और बोनट के सामने एक कनेक्टेड एलईडी डीआरएल बार है। नीचे मुख्य हेडलैंप क्लस्टर है जो एक स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप है जिसमें त्रिकोणीय प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स और फॉग लैंप भी शामिल हैं। बिल्कुल नए डिजाइन किये गए बम्पर में प्लास्टिक क्लैडिंग पर वर्टिकल स्लैट्स और एक सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक एयर डैम है। इसके साथ, ही ये पहली टाटा की ईवी है जिसमें फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट (बोनट के नीचे स्टोरेज स्पेस) की सुविधा है।पीछे की तरफ, डुअल-टोन बम्पर है और वाई-आकार की ब्रेक लाइट है ,और छत पर स्पॉइलर दिया गया है।टाटा पंच ईवी में 16-इंच अलॉय व्हील्स का एक नया सेट दिया गया है। और सभी चार व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

Tata Punch EV की बैटरी रेंज
Tata Punch EV में दो बैटरी ऑप्शन्स है: 25 kWh और 35 kWh और इसे टियागो ईवी और नेक्सॉन ईवी की तरह ही मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) वेरिएंट में पेश किया है। इसके अलावा, इसमें स्टैण्डर्ड रि-जनेरेटिव ब्रेकिंग मिलेगी जिसे पैडल शिफ्टर्स के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। बैटरी ऑप्शन्स मीडियम रेंज में एक लगभग 300 किमी रेंज के साथ और दूसरी लॉन्ग रेंज में 500 किमी से अधिक रेंज के साथ उपलब्ध है।

Tata Punch EV: Price
Tata Punch EV लगभग 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। जो बाकी टाटा इवी से सस्ती है।इसके आकर्षक डिजाइन, फीचर्स और अनुमानित कीमत के साथ, टाटा पंच ईवी इस सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनने के लिए तैयार है।